शेयर मंथन में खोजें

गिफ्ट निफ्टी में नरमी दे रही Sensex Nifty में सुस्त कारोबार के संकेत

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (15 मई) को कारोबार की सुस्त शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 47.00 अंकों की नरमी नजर आ रही है और ये 0.19% की सुस्ती के साथ 24,720.50 के स्तर के आसपास  मंडरा रहा है।   

इससे पहले बुधवार (14 मई) को भारतीय बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दोनों सूचकांक सुबह हरे निशान में खुले और शुरुआती बढ़त बनाने में सफल रहे। मगर ऊपर स्तरों पर मुनाफावसूली आने से बाजार फिसल गये। बाजार में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली थी, तो निम्न स्तरों पर खरीदारी भी आ रही थी। इसी तेजी-नरमी के बीच बाजार दो-तीन बार लाल निशान में जाकर लौटे और हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 88.55 अंकों की उछाल आयी और ये 0.36% जोड़कर 24,666.90 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 182.34 अंक की वृद्धि के साथ 81,330.56 के स्तर पर पहुँच गया और 0.22% की बढ़त के साथ बंद हुआ। 

एशिया के प्रमुख बाजार में आज मिश्रित रुख के साथ कारोबार हो रहा है। जापान के निक्केई में आज 422.39 अंकों का नुकसान है और ये 1.12% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 17.28 अंकों की तेजी है और ये 0.07% के अंतर के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 4.12 अंकों की नरमी है और ये 0.16% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 11.81 अंकों की गिरावट देखायी दे रही है और ये 0.35% टूटकर कारोबार कर रहा।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में बुधवार (14 मई) को नरमी के साथ कारोबार हुआ। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 17.91 अंकों की नरमी आयी और ये 0.21% की सुस्ती के साथ 8,585.01 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 37.04 अंकों की गिरावट के साथ 7,836.79 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX 30) 111.55 अंकों के नुकसान के साथ 23,527.01 के स्तर पर आ गया और 0.47% टूटकर बंद हुआ। 

अमेरिका के प्रमुख बाजार में बुधवार (14 मई) को मिश्रित रुख के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 89.37 अंकों की नरमी आयी और यह 0.21% टूटकर 42,051.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 0.72% या 136.72 अंक की उछाल के साथ 19,146.81 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 6.03 अंक या 0.10% की वृद्धि के साथ 5,892.58 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 15 मई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख