शेयर मंथन में खोजें

अगले कुछ दिनों तक बड़े कारोबारी दायरे में कंसोलिडेट कर सकता है बाजार : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मानक सूचकांक 24,500/80,900 और 24,800/81,700 के बीच बड़े कारोबारी दायरे में मिश्रित रुख के साथ कारोबार करते नजर आये। निफ्टी 88 अंक, जबकि सेंसेक्स में 182 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों में, रक्षा और धातु सूचकांकों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, जबकि आईटी सूचकांक में सत्र के दूसरे हिस्से में बढ़त आयी। बाजार में मंगलवार को तीव्र करेक्शन हुआ, हालाँकि बुधवार को राहत की तेजी देखने को मिली, जिससे बाजार पिछले दिन के स्तर से थोड़ा ऊपर बंद हुए।

हमारा अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक बाजार 24,400-80,600 और 25,000-82,300 के बड़े कारोबारी दायरे में कंसोलिडेट करेंगे और हमारी रणनीति तब तक मंदी में खरीदने और तेजी में बेचने की होनी चाहिए जब तक बाजार 25,000-82,300 के ऊपर या 24,400-80,600 के नीचे बंद न हो जाये।

ऐसे बाजार में हमें दायरा पार होने तब स्टॉक विशेष में ध्यान केंद्रित करना चाहिए। बैंक निफ्टी में 54,400 के स्तर पर समर्थन है, अब ये स्तर तोड़ता है, तो हमें अगले दौर की मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है।

(शेयर मंथन, 15 मई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख