शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है।
कच्चे तेल की कीमतों में 4,430 रुपये पर रुकावट के साथ 4,360 रुपये तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। लीबिया की सरकारी तेल कंपनी लीबिया नेशनल ऑयल कॉर्पोरेशन ने चेतावनी दी है कि देश नये संघर्ष से देश का तेल उत्पादन पूरी तरह से बंद हो सकता है।
ओपेक और सहयोगी देशों की बैठक जून में होगी, जिसमें यह फैसला होगा कि तेल उत्पादन में कटौती जारी रखनी है या नहीं। तेल की कीमतों को तेजी प्रदान करने के लिए ओपेक और रूस सहित कुछ गैर-ओपेक देश इस वर्ष जनवरी से ही तेल उत्पादन में 1.2 मिलियन बैरल प्रति दिन की कटौती कर रहे हैं। ओपेक का प्रमुख सदस्य सउदी अरब तेल उत्पादन में कटौती को जारी रखने के पक्ष में है। लेकिन यह बाधित होता है तो वह जुलाई से उत्पादन में बढ़ोतरी कर सकता है।
नेचुरल गैस वायदा में बिकवाली का दबाव दर्ज किये जाने की संभावना है और कीमतों में 180 रुपये तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!