शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

विश्व बाजार में बेहतर सेंटीमेंट के कारण कीमतों की गिरावट पर रोक लगी रह सकती है। पहली तिमाही में चीन की आर्थिक वृद्धि की रफ्र्तार 6.4% पर बरकरार है, जो 6.3% के अनुमान से अधिक है। इस हफ्ते जारी होने वाले यूरोप के जारी होने वाले आर्थिक आँकड़ों पर कारोबारियों की नजर रहेगी।
तांबे की कीमतों के 455-460 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है। चीन के अनुमान से बेहतर आर्थिक आँकड़ों के कारण लंदन में तांबे की कीमतें नौ महीने के उच्च स्तर पर पहुँच गयी हैं। चीन के औद्योगिक उत्पादन और उपभोक्ता माँग में भी बढ़ोतरी हुई है।
जिंक की कीमतों के 228-231 रुपये, लेड की कीमतों के 132-136 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। निकल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 880-890 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। शंघाई में निकल की कीमतों में 1.1% और जिंक की कीमतों में 0.8% की गिरावट हुई है।
एल्युमीनियम की कीमतों के 147-149 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। मार्च में चीन में रोजाना के आधर पर एल्युमीनियम का उत्पादन पिछले दो महीने की तुलना में 3.6% कम होकर अक्टूबर के बाद निचले स्तर पर पहुँच गया है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!