शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस जियो (Reliance Jio) : 7.2 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं ने ली प्राइम सदस्यता

reliance jio logo

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के 7.2 करोड़ से अधिक उपभोक्ता जियो प्राइम सदस्यता ले चुके हैं।

यह संख्या लगातार बढ़ रही है, जिस पर रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख मुकेश अंबानी ने सभी जियो उपभोक्ताओं को शुभकामनाएँ और धन्यवाद किया है। कंपनी के अनुसार जियो प्राइम विश्व का सबसे सफल ग्राहक विशेषाधिकार कार्यक्रम है, जिसमें इतनी बड़ी तादाद में उपभोक्ता मुफ्त से भुगतान ग्राहक बन रहे हैं। इसी कारण कंपनी ने जियो प्राइम की सदस्यता लेने की अंतिम तिथि 31 मार्च से बढ़ कर 15 अप्रैल कर दी है। रिलायंस जियो ने प्राइम सबस्क्राइबर्स के लिए जियो समर सरप्राइज की शुरुआत की है, जिसमें उपभोक्ता 303 रुपये (और इससे अधिक मूल्य का) वाला कोई भी प्लैन लेने पर प्रारंभिक 3 महीनों के लिए प्रशंसात्मक आधार पर सेवाएँ प्राप्त कर सकेंगे। भुगतान की जाने वाली टैरिफ योजना प्रशंसात्मक सेवा समाप्त होने पर जुलाई में शुरू होगी। साथ ही मोबाइल पोर्टेबिलिटी योजना के तहत किसी दूसरी कंपनी के उपभोक्ता अपना नंबर बदले बिना जियो से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा इंडस्ट्री में सबसे अच्छी कॉल और डेटा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए, जियो इंटरनेशनल रोमिंग सेवा दुनिया भर में उपलब्ध है। (शेयर मंथन 01 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख