शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) ने किये उत्पादन तथा बिक्री आँकड़े घोषित

टाटा स्टील (Tata Steel) ने वित्त वर्ष 2016-17 के उत्पादन और बिक्री आँकड़े घोषित कर दिये हैं।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2015-16 में 9.54 मिलियन टन के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 में 15% अधिक 10.94 मिलियन टन स्टील बेची। साथ ही इस वर्ष कंपनी ने 9.69 मिलियन टन बिकने योग्य स्टील के मुकाबले 11.34 मिलियन टन, 9.96 मिलियन क्रूड स्टील के मुकाबले 11.68 मिलियन टन और 10.65 मिलियन टन के मुकाबले 13.05 मिलियन टन हॉट स्टील का उत्पादन किया।
बीएसई में टाटा स्टील का शेयर शुक्रवार को 4.50 रुपये या 0.94% की मजबूती के साथ 482.65 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 508.45 रुपये और निचला स्तर 297.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन 01 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख