शेयर मंथन में खोजें

मुनाफा घटने के बावजूद पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) का शेयर चढ़ा

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की इसी तिमाही में पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) के शुद्ध लाभ में 11% और कुल आय में 2.5% की गिरावट आयी है।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा 81.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 72.7 करोड़ रुपये और आमदनी 745.5 करोड़ रुपये से घट कर 727.1 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 118.6 करोड़ रुपये से बढ़ कर 130.2 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 15.9% से बढ़ कर 17.9% रहा।
बीएसई में पर्सिस्टेंट सिस्टम्स का शेयर मंगलवार के 567.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 570.00 रुपये पर खुला और 581.10 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 11.20 कंपनी का शेयर 11.50 रुपये या 2.03% की बढ़त के साथ 579.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख