शेयर मंथन में खोजें

एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) ने वित्तीय आँकड़ों की घोषणा कर दी है।

कंपनी के चौथी तिमाही के मुनाफे में सालाना आधार पर 18.1% और कुल आमदनी में 11.8% की वृद्धि हुई है। कंपनी का शुद्ध तिमाही लाभ 448 करोड़ रुपये के मुकाबले 529.2 करोड़ रुपये और आमदनी 3,274.94 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,661.86 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी की शुद्ध एनपीए 0.22% से घट कर 0.14% रही।
बीएसई में एलआईसी हाउसिंग का शेयर मंगलवार के 673.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 685.00 रुपये पर खुला और 688.00 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। करीब 11 कंपनी का शेयर 1.65 रुपये या 0.25% की हल्की गिरावट के साथ 671.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख