शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) के तिमाही मुनाफे और आमदनी में बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही के मुकाबले वित्त वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में विप्रो (Wipro) के मुनाफे और आमदनी में वृद्धि हुई है।

कंपनी के चौथी तिमाही के मुनाफे में सालाना आधार पर 16.73% और कुल आमदनी में 2.07% की वृद्धि हुई है। कंपनी का शुद्ध तिमाही लाभ 1,973.3 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,303.5 करोड़ रुपये और आमदनी 12,018.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 12,267 करोड़ रुपये रही। विप्रो का वार्षिक लाभ 8,200.5 करोड़ रुपये से 0.47% की हल्की गिरावट के साथ 8,161.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसकी आमदनी 47,080.2 करोड़ रुपये से 3.26% अधिक 48,617.8 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में विप्रो का शेयर मंगलवार के 494.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 504.00 रुपये पर खुला। करीब पौने 11 कंपनी का शेयर 1.95 रुपये या 0.39% की बढ़त के साथ 496.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख