शेयर मंथन में खोजें

कमजोर वित्तीय नतीजों से गिरा महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (M&M Financial) का शेयर

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (M&M Financial) के मुनाफे में 31.49% की गिरावट आयी है।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा 417.44 करोड़ रुपये के मुकाबले 285.98 करोड़ रुपये रह गया, मगर इसकी आमदनी 1,886.62 करोड़ रुपये से 12.53% बढ़ कर 2,123.08 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का वार्षिक शुद्ध मुनाफा 787.40 करोड़ रुपये से 32.72% गिर कर 529.69 करोड़ रुपये रहा, जबकि कुल आय 6,553.86 करोड़ रुपये से 9.03% बढ़ कर 7,146.20 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल का शेयर मंगलवार के 340.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 338.00 रुपये पर खुला और 347.75 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 11.50 कंपनी के शेयर में 4.40 रुपये या 1.29% की गिरावट के साथ 336.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख