शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्पॉन्ज (Tata Sponge) के मुनाफे में 61.8% की शानदार वृद्धि

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही में टाटा स्पॉन्ज (Tata Sponge) के शुद्ध मुनाफे में 61.8% की बढ़ोतरी हुई।

कंपनी का मुनाफा 13.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 21.2 करोड़ रुपये रहा और इसकी कुल आमदनी 154.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 19.9% अधिक 185 करोड़ रुपये रही। साथ ही इसका एबिटा 15.2 करोड़ रुपये से 61.7% ज्यादा 25.8 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 9.9% के मुकाबले 14% रहा।
बीएसई में टाटा स्पॉन्ज का शेयर 833.80 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज मजबूती के साथ 866.85 रुपये पर खुला। करीब 11.10 बजे कंपनी का शेयर 10.85 रुपये या 1.30% की मजबूती के साथ 844.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख