शेयर मंथन में खोजें

जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) ने किया लैटिन अमेरिका में प्रवेश

जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) लैटिन अमेरिकी बाजार में मुख्यधारा चैनल की शुरुआत करने वाली पहली भारतीय प्रसारक कंपनी बन गयी है।

कंपनी ने मेक्सिको और एक्वाडोर में स्पेनिश भाषाई बॉलीवुड फिल्म चैनल जी मुंडो का शुभारंभ कर दिया है। जी मुंडो मेक्सिको में स्काई और एक्वाडोर में टीवी केबल पर उपलब्ध होगा।
बीएसई में जी एंटरटेनमेंट का शेयर 528.05 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 530.25 रुपये पर खुला। करीब 12 बजे कंपनी के शेयर में 1.95 रुपये या 0.37% की बढ़त के साथ 530.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख