शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) को हुआ 1,709 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही में मारुति के मुनाफे में 15.77% की बढ़त हुई है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1,476.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,709 करोड़ रुपये रहा। इसका वार्षिक लाभ भी 5,497.2 करोड़ रुपये से 36.63% बढ़ कर 7,511 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा मारुति की चौथी तिमाही की कुल आमदनी 17,775.9 करोड़ रुपये से 19.24% अधिक 21,196.1 करोड़ रुपये और वार्षिक आमदनी 66,586.1 करोड़ रुपये से 19.55% बढ़ कर 79,606 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 6,407.10 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज बढ़त के साथ 6,424.00 रुपये पर खुला और 6,444.00 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयर में 19.95 रुपये या 0.31% की कमजोरी के साथ 6,387.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख