शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने मिलाया ग्वाटेमाला आधारित कंपनी से हाथ

टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने ग्वाटेमाला आधारित मेयर सर्विसिसियस सोसाइडा अनॉनीमा (मसेसा) के साथ समझौता किया है।

टीवीएस ने यह करार मध्य अमेरिका, लैटिन अमेरिका, दक्षिण-पूर्व एशिया तथा मध्य पूर्व में अपनी स्थित मजबूत करने के लिए किया है। मसेसा मध्य अमेरिकी क्षेत्र में मोटरसाइकिल और टुक-टुक्स (थ्री-व्हीलर ऑटो) के व्यावसायीकरण की प्रमुख कंपनी है।
बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर गुरुवार के 499.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 505.50 रुपये पर खुला और 515.35 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.20 बजे कंपनी के शेयर में 11.75 रुपये या 2.35% की बढ़त के साथ 511.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख