शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज लैब (Dr. Reddys Lab) ने किये वित्तीय नतीजे घोषित

डॉ रेड्डीज लैब (Dr. Reddys Lab) ने तिमाही और सालाना वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में कंपनी के लाभ में 180.54% की जबरदस्त बढ़त आयी, जबकि कुल आमदनी 6.38% घट गयी। कंपनी का लाभ 116.7 करोड़ रुपये से बढ़ कर 324.7 करोड़ रुपये और आमदनी 3,880 करोड़ रुपये से घट कर 3,632.4 करोड़ रुपये रह गयी। वहीं कंपनी का सालाना लाभ 2,107.7 करोड़ रुपये से 40.35% की गिरावट के साथ 1,257.2 करोड़ रुपये और सालाना आमदनी 15,863.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.42% गिर कर 14,367.6 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर गुरुवार के 2,592.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 2,593.00 रुपये पर खुला और 2,615.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2.20 बजे कंपनी के शेयर में 12.60 रुपये या 0.49% की बढ़त के साथ 2,605.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख