शेयर मंथन में खोजें

वर्धमान टेक्सटाइल्स (Vardhman Textiles) ने हासिल किया 1,001.60 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2016-17 में वर्धमान टेक्सटाइल्स (Vardhman Textiles) ने 1,001.60 करोड़ रुपये का मुनाफा प्राप्त किया।

इसके मुकाबले गत वित्त वर्ष में कंपनी 676.48 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। वहीं वर्धमान टेक्सटाइल्स की कुल सालाना आमदनी 5,854.93 करोड़ रुपये के मुकाबले 6,295.86 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार कंपनी के वार्षिक मुनाफे में 48.02% और आमदनी में 7.53% वृद्धि हुई। हालाँकि कंपनी का तिमाही लाभ 225.75 करोड़ रुपये से 16.30% घट कर 188.94 करोड़ रुपये रह गया, जबकि इसकी तिमाही आमदनी 1,539.24 करोड़ रुपये से 4.02% अधिक 1,601.13 करोड़ रुपये हो गयी।
आज बीएसई में वर्धमान टेक्सटाइल्स का शेयर 1,287.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 1,294.00 रुपये पर खुला। 1,307.00 रुपये के उच्च स्तर को छूने के बाद करीब 12.55 बजे कंपनी के शेयर में 5.45 रुपये या 0.42% की बढ़त के साथ 1,293.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख