शेयर मंथन में खोजें

मदरसन सूमी (Motherson Sumi) के तिमाही और सालाना लाभ में हुई वृद्धि

मदरसन सूमी (Motherson Sumi) के चौथी तिमाही और वार्षिक शुद्ध मुनाफे में बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी का तिमाही मुनाफा 542.37 करोड़ रुपये से 14.64% बढ़ कर 663.51 करोड़ रुपये और वार्षिक मुनाफा 1,635.94 करोड़ रुपये से 22.33% अधिक 1,989.28 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के मुनाफे में वृद्धि इसकी तिमाही और सालाना आमदनी में बढ़त के कारण हुई। मदरसन की तिमाही आमदनी 10,033.16 करोड़ रुपये के मुकाबले 14.24% अधिक 11,502.90 करोड़ रुपये और कुल वार्षिक आय 37,862.65 करोड़ रुपये से 21.59% अधिक 43,256.71 करोड़ रुपये रही। बेहतर वित्तीय नतीजों का सकारात्मक असर इसके शेयर पर भी पड़ा है।
आज बीएसई में मदरसन सूमी का शेयर 407.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 419.70 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब 1.50 बजे कंपनी के शेयर में 6.85 रुपये या 1.68% की बढ़त के साथ 414.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख