शेयर मंथन में खोजें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) का शेयर 52 हफ्तों के शिखर पर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

वित्त वर्ष 2016-17 में स्टेट बैंक को 241.23 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जबकि गत वित्त वर्ष में इसे 12,224.59 करोड़ रुपये का मुनाफे हुआ था। मगर बैंक की कुल सालाना आमदनी 2,73,461.13 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,98,640.45 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार कंपनी के वार्षिक मुनाफे में 98.02% की गिरावट और आमदनी में 9.20% वृद्धि हुई। हालाँकि स्टेट बैंक का तिमाही लाभ 1,263.81 करोड़ रुपये से 122.72% की बढ़त के साथ 2,814.82 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसकी तिमाही आमदनी 53,526.97 करोड़ रुपये से 7.83% अधिक 57,720.07 करोड़ रुपये हो गयी। तिमाही लाभ में बढ़त से इसके शेयर ने आज अपने 52 हफ्तों के स्तर को भी छुआ।
आज बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 302.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 304.80 रुपये पर खुला 315.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2.05 बजे बैंक के शेयर में 5.20 रुपये या 1.72% की बढ़त के साथ 308.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख