शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा सिंटेक्स इंडस्ट्रीज (Sintex Industries) का शुद्ध लाभ

सिंटेक्स इंडस्ट्रीज (Sintex Industries) के तिमाही और वार्षिक मुनाफे में भारी गिरावट आयी है।

कंपनी का तिमाही मुनाफा 232.57 करोड़ रुपये से 78.69% घट कर 49.54 करोड़ रुपये और वार्षिक मुनाफा 628.54 करोड़ रुपये से 78.64% कम 134.25 करोड़ रुपये रहा। दूसरी ओर सिंटेक्स की तिमाही आमदनी 317.35 करोड़ रुपये के मुकाबले 119.61% अधिक रही, जबकि इसकी वार्षिक आमदनी 1,017.24 करोड़ रुपये से 98.42% की बढ़त के साथ 2,018.48 करोड़ रुपये हुई। मुनाफे में कमी के कारण सिंटेक्स के शेयर में भी गिरावट आयी है।
आज बीएसई में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज का शेयर 117.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 119.00 रुपये पर खुला। आज शुरू से ही इसमें गिरावट का रुख रहा और यह 113.70 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 2.55 बजे कंपनी के शेयर में 2.05 रुपये या 1.74% की कमजोरी के साथ 115.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख