शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने से हुई ग्रासिम (Grasim) के मुनाफे में वृद्धि

ग्रासिम (Grasim) ने अपने वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कंपनी का जनवरी-मार्च में शुद्ध मुनाफा 1,063.62 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,055.26 करोड़ रुपये था। ग्रसिम की कुल तिमाही आय पिछले साल की समान तिमाही के 1,0763.70 करोड़ रुपये के मुकाबले 11409.41 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार ग्रासिम के तिमाही मुनाफे में 0.79% और कुल आय में 5.99% की वृद्धि हुई। वहीं कंपनी का सालाना लाभ 3,454.74 करोड़ रुपये से 22.89% अधिक 4,245.61 करोड़ रुपये और कुल सालाना आमदनी 39,196.61 करोड़ रुपये से 5.09% बढ़ कर 41,194.95 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में ग्रासिम का शेयर 1,128.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 1,338.50 रुपये पर खुला। कारोबार के आखरी मिनटों में कंपनी के शेयर में 3.90 रुपये या 0.35% की कमजोरी के साथ 1,125.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख