शेयर मंथन में खोजें

एचटी मीडिया (HT Media) के शुद्ध मुनाफे में 24.82% गिरावट

भारतीय जन मीडिया कंपनी एचटी मीडिया (HT Media) के जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही के मुनाफे में 24.82% गिरावट आयी।

कंपनी की आमदनी घटने का असर इसके लाभ पर भी पड़ा है। कंपनी का तिमाही लाभ 43.97 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 58.49 करोड़ रुपये रहा था। वहीं इसकी कुल आमदनी 685.35 करोड़ रुपये से 7.47% घट कर 634.14 करोड़ रुपये रह गयी।
कमजोर तिमाही नतीजों से शुक्रवार को बीएसई में एचटी मीडिया का शेयर 3.85 रुपये या 4.46% की गिरावट के साथ 82.40 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 96.30 रुपये और निचला स्तर 69.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख