शेयर मंथन में खोजें

डेक्कन सीमेंट्स (Deccan Cements) की आमदनी और मुनाफे में हुई वृद्धि

दक्षिण भारत की प्रमुख सीमेंट कंपनियों में से एक डेक्कन सीमेंट्स (Deccan Cements) के जनवरी-मार्च 2017 तिमाही मुनाफे और आमदनी में बढ़ोतरी हुई।

कंपनी ने पिछले साल की अंतिम तिमाही में हुए 9.96 करोड़ रुपये से 7.83% अधिक 10.74 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया। डेक्कन सीमेंट्स के लाभ में बढ़ोतरी इसकी आमदनी बढ़ने से हुई, जो कि 163.75 करोड़ रुपये से 6.33% बढ़ कर 174.13 करोड़ करोड़ रुपये रही।
बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद शुक्रवार को बीएसई में डेक्कन सीमेंट्स का शेयर 41.75 रुपये या 3.41% की कमजोरी के साथ 1,183.90 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 1,279.90 रुपये और निचला स्तर 690.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख