शेयर मंथन में खोजें

लक्स इंडस्ट्रीज (Lux Industries) के शेयर में 18% की जोरदार उछाल

आज लक्स इंडस्ट्रीज (Lux Industries) के शेयर में 18% से अधिक की शानदार तेजी आयी है।

खबरों के अनुसार रिलायंस म्यूचुअल फंड ने 900.4 रुपये प्रति के भाव पर लक्स के 4.44 लाख शेयर (1.76% हिस्सेदारी) खरीदे हैं। वहीं वैल्यूएड सिक्योरिटीज ने लक्स के 5.62 लाख शेयरों को 901.64 रुपये प्रति के भाव पर बेच दिया। इन खबरों के बाद ही लक्स का शेयर उछला।
बीएसई में लक्स इंडस्ट्रीज का शेयर 901.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 949.00 रुपये पर खुला और 1,081.60 रुपये तक चढ़ा। इसके बाद करीब 1.50 बजे यह 162.40 रुपये या 18.02% की मजबूती के साथ 1,063.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख