शेयर मंथन में खोजें

सेबी द्वारा जाँच की खबर से टूटा रेमंड (Raymond) का शेयर

बाजार नियामक सेबी ने रेमंड (Raymond) की कॉर्पोरेट गवर्नेंस में गड़बड़ी पर एक जाँच शुरू की।

खबरों के अनुसार रेमंड ने वर्ष 2007 में जेके हाउस के संबंध में पश्मीना होल्डिंग के साथ त्रिपक्षीय समझौता किया था, जो 10 साल तक गुप्त रहा। इसी संबंध में सेबी ने कंपनी के बोर्ड के साथ ही इसके लेखा-परीक्षा और पारिश्रमिक पैनल को नोटिस भेजे।
बीएसई में रेमंड का शेयर 730.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 710.00 रुपये पर खुला और 704.30 रुपये तक फिसला। इसके बाद करीब 2.50 बजे यह 17.40 रुपये या 2.38% की कमजोरी के साथ 713.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख