शेयर मंथन में खोजें

ब्लॉक डील के बाद उछला बॉम्बे बर्मा (Bombay Burmah) का शेयर

बॉम्बे बर्मा (Bombay Burmah) के शेयर में 5% से अधिक की तेजी है।

आज बीएसई पर सिंगल ब्लकॉक डील में कंपनी के 12 लाख शेयरों में कारोबार हुआ, जिससे इसका शेयर उछला। ब्लॉक डील में विशेष "ब्लॉक डील विंडो" पर एक ही सौदे में कम से कम 5 लाख शेयर या न्यूनतम 5 करोड़ रुपये के शेयरों में लेन-देन होती है।
बीएसई में बॉम्बे बर्मा का शेयर 877.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 883.00 रुपये पर खुला और 964.80 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 3.05 बजे कंपनी के शेयर में 47.55 रुपये या 5.42% की मजबूती के साथ 924.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख