शेयर मंथन में खोजें

इरोज इंटरनेशनल (Eros International) ने मिलाया टर्किश कंपनी से हाथ

इरोज इंटरनेशनल (Eros International) के शेयर में 5% से अधिक मजबूती आयी है।

इरोज ने तुर्की फिल्म स्टूडियो, पाना फिल्म के साथ दो इंडो-तुर्की सह-प्रस्तुतियों के लिए करार किया है। द्विभाषी होने के साथ ही दोनों फिल्मों को दोनों देशों में शूट करने और कर्मीदल के लिए सहयोग किया जायेगा। इरोज इंटरनेशनल का शेयर बीएसई में 242.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 245.20 रुपये पर खुला और 256.50 रुपय तक चढ़ा। करीब 1.40 बजे यह 13.50 रुपये या 5.56% की मजबूती के साथ 256.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख