शेयर मंथन में खोजें

भारी गिरावट के बाद क्या मार्कसंस फार्मा शेयरों में खत्म हुआ करेक्शन का दौर?

एक निवेशक जानना चाहते हैं कि उन्हें मार्कसंस फार्मा (Marksans Pharma) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि कंपनी के फंडामेंटल्स पर नजर डालें तो यह मुख्य रूप से OTC (ओवर-द-काउंटर) दवाइयों पर फोकस करती है, जो एक स्थिर और डिमांड वाला सेगमेंट माना जाता है। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन करीब 18–22% के बीच बना हुआ है, जो इस सेक्टर के हिसाब से अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही ऑपरेटिंग कैश फ्लो पॉजिटिव है और कंपनी लगभग 10% के आसपास कैश जनरेशन भी कर पा रही है, जो इसकी वित्तीय मजबूती को दर्शाता है। करीब 3000 करोड़ रुपये की सेल्स पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यह दिखाता है कि बिजनेस मॉडल स्थिर और टिकाऊ है।

वैल्यूएशन की बात करें तो करीब 20–22 के P/E मल्टीपल पर यह स्टॉक बहुत महंगा नहीं कहा जाएगा, बल्कि इसे एक रीजनेबल वैल्यूएशन माना जा सकता है। कंपनी की सेल्स ग्रोथ भी 10–15% के आसपास बनी हुई है, जो एक डिसेंट ग्रोथ है। पिछले कुछ सालों में शेयर में भारी उतार-चढ़ाव जरूर देखा गया है। कभी 10 गुना तेजी और फिर 50% तक गिरावट लेकिन इसका बड़ा कारण वैल्यूएशन में बदलाव और कोविड के दौरान बढ़े हुए मार्जिन का बाद में सामान्य होना रहा है।

फिलहाल ऐसा लगता है कि स्टॉक ने अपनी बड़ी गिरावट का चरण काफी हद तक पूरा कर लिया है और अब वैल्यूएशन भी संतुलित स्तर पर आ गया है। ऐसे में 150–160 रुपये के आसपास के स्तर एक मजबूत बेस बनने का संकेत दे सकते हैं। जब किसी कंपनी के फंडामेंटल्स ठीक हों, ग्रोथ बनी रहे और वैल्यूएशन भी ज्यादा महंगा न हो, तो उसमें नीचे जाने का जोखिम सीमित हो जाता है।

मार्क्संस फार्मा में इस स्तर पर बहुत बड़ा जोखिम नजर नहीं आता, खासकर अगर कंपनी अपने मौजूदा ग्रोथ और मार्जिन को बनाए रखती है। फार्मा सेक्टर को भी आने वाले समय में एक अच्छा पोर्टफोलियो कंपोनेंट माना जा रहा है। ऐसे में निवेशक अपने निवेश को बनाए रख सकते हैं, लेकिन नए निवेश के लिए थोड़ा समय लेकर बाजार के अगले ट्रेंड और कंपनी के नतीजों को देखना ज्यादा समझदारी होगी।

 



(शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख