शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : फेडरल बैंक, गोदरेज कंज्यूमर, आईडीएफसी, आइडिया सेल्युलर और रिलायंस डिफेंस

खबरों के कारण जो शेयर गुरुवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें फेडरल बैंक, गोदरेज कंज्यूमर, आईडीएफसी, आइडिया सेल्युलर और रिलायंस डिफेंस शामिल हैं।

फेडरल बैंक - बैंक क्यूआईपी के माध्यम से 2,500 करोड़ रुपये जुटायेगा।
प्रिज्म सीमेंट - कंपनी के स्टेप डाउन जोइंट वेंचर ने वर्टिफाइड टाइल की क्षमता का विस्तार पूरा कर लिया है।
गोदरेज कंज्यूमर - कंपनी बोनस शेयर 1:1 के अनुपात में जारी करेगी।
ऐर्कोटेक - कंपनी ने 10 रुपये वाले शेयरों को 2 रुपये वाले 5 शेयरों में उप-विभाजित किया।
जयप्रकाश एसोसिएट्स - कंपनी के ऋणदाताओं ने ऋण संशोधन को स्वीकार किया।
आईडीएफसी - आरबीआई ने कंपनी में विदेशी निवेश प्रतिबंध हटा दिया।
आइडिया सेल्युलर - कंपनी ने सीसीआई जाँच पर रोक लगाने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है।
कोल इंडिया - कंपनी ने अपनी इकाई को नीलामियों में आरक्षित मूल्य को कम करने के लिए अनुमति दी।
रिलायंस डिफेंस - कंपनी थेल्स के साथ राफेल सौदे के लिए साझा उद्यम तैयार करेगी।
टाटा मोटर्स - कंपनी 500 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करेगी। (शेयर मंथन, 22 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख