शेयर मंथन में खोजें

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) ने किया बॉम्बे हाइकोर्ट का रुख

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) ने रिलायंस जियो विवाद में बॉम्बे हाइकोर्ट का रुख किया है।

आइडिया सेल्युलर ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा शीर्ष तीन नेटवर्क प्रदाता भारती एयरटेल, वोडाफोन इंडिया और आइडिया के खिलाफ रिलायंस जियो द्वारा लगाये गये गुटबंदी के आरोप में जाँच पर रोक लगाने हेतू बॉम्बे हाईकोर्ट में अर्जी लगायी है। कंपनी ने कहा है कि पहले ही नियामक के तौर पर क्षेत्र को विनियमित करने के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) मौजूद है।
इसके बाद बीएसई में आइडिया का शेयर 80.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 81.15 रुपये पर खुला है। (शेयर मंथन, 22 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख