शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मा (Sun Pharma) ने किया एनआईवी के साथ समझौता

सन फार्मा (Sun Pharma) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) के साथ समझौता किया है।

समझौते के तहत सन फार्मा जीका, डेंगू और चिकगुनिया के इलाज वाली दवाइयों का उत्पादन करेगी, जबकि एनआईवी उनकी जाँच करेगा। सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत स्वदेशी मेडिकल उत्पादों को बढ़ावा देना भी इस समझौते का लक्ष्य है। इससे पहले सन फार्मा ने संयुक्त वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार के आयोजन के लिए इंडियन काउसिंल ऑफ मेडिकल रिसर्च के साथ हाथ मिलाया था। बीएसई में सन फार्मा का शेयर शुक्रवार को 543.95 रुपये पर बंद हुआ था, जो आज 544.60 रुपये पर खुला और 549.75 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.40 बजे यह 0.58% की गिरावट के साथ 540.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख