शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण विमानन शेयरों में आयी गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के कारण भारतीय विमानन कंपनियों के शेयरों में कमजोरी आयी।

ब्रेंट क्रूड ने पिछले दो कारोबारी सत्रों में वैश्विक स्तर पर 1% की बढ़त हासिल की थी। पेट्रोलियम संपन्न राष्ट्रों का समूह ओपेक और इसके सहयोगी कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती के जरिये तेल की कीमतों को नियंत्रण में रखने का लगातार प्रयार कर रहे हैं। आज बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर 3.59%, इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 1.89% और जेट एयरवेज का शेयर 1.19% की गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख