शेयर मंथन में खोजें

जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) 52 हफ्तो के उच्चतम स्तर पर

मंगलवार को बीएसई में जेपी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों जोरदार मजबूती आयी।

इनमें जयप्रकाश एसोसिएट्स, जेपी इन्फ्राटेक और जयप्रकाश पावर शमिल हैं। जेपी इन्फ्राटेक का शेयर 20% की उछाल के साथ सबसे ऊपरी स्थान पर रहा। इसके शेयर का भाव बीएसई में तिगुना बढ़ कर 14.94 रुपये हो गया। वहीं जयप्रकाश एसोसिएट्स भी 19.70 रुपये पर खुलने के बाद 22.53 रुपये तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों का शिखर भी है। अंत में यह 11.77% की मजबूती के साथ 20.99 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा जयप्रकाश पावर वेंचर 17.61% की बढ़ोतरी के साथ 5.41 रुपये पर समाप्त हुआ। (शेयर मंथन, 27 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख