शेयर मंथन में खोजें

थर्मेक्स (Thermax) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

ठेका मिलने से थर्मेक्स (Thermax) ने आज 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छुआ।

कंपनी को ईपीसी आधार पर पश्चिमी भारत में एक सरकारी कंपनी से बीटीजी (बॉयलर-टर्बाइन-जेनरेटर) पैकेज के लिए 327 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
उधर बीएसई में थर्मेक्स का शेयर 1,207.05 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़त के साथ 1,255.00 रुपये पर खुला और 1,270.55 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद सुबह करीब 10.55 बजे थर्मेक्स 55.80 रुपये या 4.62% की मजबूती के साथ 1,262.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख