शेयर मंथन में खोजें

प्रेस्टीज एस्टेट्स (Prestige Estates) ने किया सात कंपनियों में हिस्सा खरीदने के लिए सौदा

प्रेस्टीज एस्टेट्स (Prestige Estates) ने सात कंपनियों में कैपिटालैंड्स (CapitaLands) का हिस्सा खरीदने के लिए इसके साथ करार किया है।

करार के तहत प्रेस्टीज एस्टेट्स कैपिटालैंड्स की प्रेस्टीज मैसूर रिटेल में 49%, प्रेस्टीज मैंगलोर रिटेल में 49%, प्रेस्टीज गार्डन कंस्ट्रक्शन में 50%, बाबजी रियल्टर्स में 24.5%, थॉमसन रियल्टर्स में 13%, फ्लिकर प्रोजेक्ट्स में 100% और कैपिटालैंड रिटेल प्रेस्टीज मॉल मैनेजमेंट में 50% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। इन सौदों का कुल मूल्य 342 करोड़ रुपये है, जिसेक पूरा होने पर प्रेस्टीज एस्टेट्स के पास थॉमसन रियल्टर्स की 50%, बाबजी रियल्टर्स की 49% और बाकी कंपनियों की 100% हिस्सेदारी होगी।
उधर बीएसई में प्रेस्टीज एस्टेट्स का शेयर 317.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़त के साथ 318.40 रुपये पर खुला और 328.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब सवा 11 बजे प्रेस्टीज एस्टेट्स 5.50 रुपये या 1.73% की मजबूती के साथ 322.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख