शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) ने अरब सागर में खोजा तेल-गैस, शेयर चढ़ा

सरकारी कंपनी ओएनजीसी (ONGC) ने अरब सागर में तेल और गैस की नयी खोज की है, जिससे इसका शेयर मजबूत हुआ।

कंपनी ने अरब सागर में मौजूद मुख्य मुम्बई हाई फील्ड्स के पश्चिम में महत्वपूर्ण तेल-गैस क्षेत्र ढूँढ़ा है। खबर है कि लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में तेल मंत्री धर्मद्र प्रधान ने नयी खोज की जानकारी दी है। बता दें कि ओएनजीसी ने पिछले वित्त वर्ष में 2.55 करोड़ टन तेल का उत्पादन किया था, जिसके 2019-20 तक 2.9 करोड़ टन तक पुहँचने की उम्मीद है।
बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 192.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़त के साथ 195.00 रुपये पर खुला और 197.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे ओएनजीसी 3.40 रुपये या 1.77% की मजबूती के साथ 195.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख