शेयर मंथन में खोजें

बिक्री बढ़ने के बावजूद आयशर मोटर्स (Eicher Motors) का शेयर टूटा

आज प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयर में 2.50% से अधिक गिरावट आयी है।

कल बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने दिसंबर बिक्री के नतीजे घोषित किये थे, जो काफी बेहकर रहे। दिसंबर 2016 में बेचे गये 57,398 वाहनों के मुकाबले 2017 की समान अवधि में कंपनी ने 17% अधिक 66,968 वाहन बेचे। इनमें 350 सीसी तक इंजन वाले वाहनों की बिक्री 52,753 इकाई से 20% अधिक 63,269 इकाई निर्यात 1,082 इकाई से 48% अधिक 1,601 इकाई रहा। मगर 350 सीसी से अधिक क्षमता वाले वाहनों की बिक्री 4,645 इकाई से 20% गिर कर 3,699 इकाई रह गयी।
उधर बीएसई में आयशर मोटर्स का शेयर 29,901.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़त के साथ 30,350.00 रुपये पर खुला, मगर खुलते ही नीचे की ओर फिसला। इसके बाद सुबह करीब 10.40 बजे आय़शर मोटर्स 781.30 रुपये या 2.75% की कमजोरी के साथ 29,079.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख