शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया (Coal India) ने किये उत्पादन और बिक्री आँकड़े घोषित

कोल इंडिया (Coal India) ने सहायक कंपनियों सहित दिसंबर के उत्पादन और बिक्री आँकड़े घोषित कर दिये हैं।

सहायक कंपनियों सहित कंपनी ने दिसंबर 2017 में 5.46 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया, जो 5.88 करोड़ टन के उत्पादन लक्ष्य का 93% है। साथ ही कंपनी ने 5.34 करोड़ टन कोयले की बिकवाली की, जो इसके 5.38 करोड़ टन बिक्री लक्ष्य का 99% है।
उधर बीएसई में कोल इंडिया का शेयर 266.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की बढ़त के साथ 267.00 रुपये पर खुला है। इसके बाद सुबह करीब साढ़े 10 बजे कोल इंडिया 2.40 रुपये या 0.90% की मजबूती के साथ 268.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख