शेयर मंथन में खोजें

नारायण हृदयालय (Narayana Hrudayalaya) ने खरीदी 71.4% हिस्सेदारी

बेंगलुरु स्थित स्वास्थ्य सेवा प्रदाता नारायण हृदयालय (Narayana Hrudayalaya) ने हेल्थ सिटी कैमन की शेष 71.4% हिस्सेदारी का खरीदारी सौदा पूरा कर लिया है।

नारायण हृदयालय का हेल्थ सिटी कैमन में पहले से 28.6% हिस्सा था। एन्सेशन हेल्थ से खरीदारी सौदा पूरा होने से नारायण हृदयालय के पास इसकी 100% हिस्सेदारी हो गयी है। कंपनी ने सौदे के लिए 3.22 करोड़ डॉलर का हस्तांतरण 03 जनवरी को ही कर दिया था। परिणामस्वरूप हेल्थ सिटी कैमन, नारायण हृदयालय की 100% हिस्सेदारी वाली सहायक कंपनी बन गयी है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को नारायण हृदयालय का शेयर 1.95 रुपये या 0.66% की कमजोरी के साथ 291.70 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 सप्ताहों का ऊपरी स्तर 349.00 रुपये और निचला स्तर 280.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख