शेयर मंथन में खोजें

टाटा कंसल्टेंसी (Tata Consultancy) ने की ब्रिटिश कंपनी से तकनीकी साझेदारी

प्रमुख आईटी सेवा, कंसल्टिंग और व्यापार समाधान सेवा प्रदाता टाटा कंसल्टेंसी (Tata Consultancy) ने ब्रिटेन की रिटेलर कंपनी मार्क्स ऐंड स्पेंसर (Marks & Spencer) के साथ तकनीकी साझेदारी की है।

करार के तहत टाटा कंसल्टेंसी (टीसीएस), मार्क्स ऐंड स्पेंसर (एमऐंडपी) को डिजिटल फर्स्ट व्यापार कंपनी बनने के लिए तकनीक प्रदान करेगी। एमऐंडपी की 5 वर्षीय योजना के तहत यह अपने तकनीकी फंक्शन से और अधिक वाणिज्यिक अवसर प्राप्त करना चागती है। इस दौरान टीसीएस एमऐंडपी की मुख्य तकनीकी साझेदार रहेगी और इसे नये तकनीकी ऑपरेटिंग मॉडल में ढलने में मदद करेगी।
उधर बीएसई में टाटा कंसल्टेंसी 2,772.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2,790.00 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बाद इसमें गिरावट का रुख रहा है। करीब साढ़े 12 बजे यह 7.30 रुपये या 0.26% की हल्की कमजोरी के साथ 2,765.60 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख