शेयर मंथन में खोजें

एसआरएफ (SRF) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

एसआरएफ (SRF) को दहेज (गुजरात) में विशेष रसायन, कीटनाशक और फ्लोरो रसायन उत्पादन संयंत्र की क्षमता के विस्तार के लिए पर्यावरण संबंधी मंजूरी मिल गयी है।

इस परियोजना में 4,800 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। कंपनी दहेज में विशेष रसायन, कीटनाशक और फ्लोरो रसायन की उत्पादन क्षमता 1,75,000 टन प्रति वर्ष से 5,87,177 टन प्रति वर्ष और कैप्टिव पावर प्लांट की क्षमता 25 मेगावाट से 75 मेगावाट तक बढ़ाना चाहती है। इस खबर से एसआरएफ का शेयर 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
उधर बीएसई में एसआरएफ 2,006.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2,016.00 रुपये पर खुला और 2,045.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2.50 बजे कंपनी के शेयरों में 11.25 रुपये या 0.56% की मजबूती के साथ 2,018.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख