शेयर मंथन में खोजें

शानदार तिमाही वित्तीय परिणामों से उछला अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) का शेयर

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही में अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के मुनाफे में 17.29% की बढ़त दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में 847.46 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 994.07 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 2,429.57 करोड़ रुपये से 10.67% अधिक 2,688.85 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स का ऑपरेटिंग एबिटा 1,344 करोड़ रुपये से 46% बढ़ कर 1,967 करोड़ रुपये रहा। दूसरी ओर बीएसई में अदाणी पोर्ट्स का शेयर 414.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 417.95 रुपये पर खुला। करीब 11 बजे यह 12.65 रुपये या 3.05% की मजबूती के साथ 427.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख