शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक (HCL Tech) ने कमाया 2,075 करोड़ रुपये का मुनाफा

2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एचसीएल टेक (HCL Tech) ने 2,075 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

यह 2016 की समान अवधि में कमाये गये 2,063 करोड़ रुपये के मुकाबले 0.58% अधिक है। साथ ही इसकी शुद्ध आमदनी 11,814 करोड़ रुपये से 8.42% अधिक 12,809 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 7.4% बढ़ कर 2,964 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 95 आधार अंकों की बढ़त के साथ 23.1% रहा। दूसरी ओर बीएसई में एचसीएल टेक का शेयर 954.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 962.00 रुपये पर खुला। करीब 11.35 बजे यह 5.15 रुपये या 0.54% की मजबूती के साथ 960.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख