शेयर मंथन में खोजें

पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) : मुनाफे में 52.10% और आमदनी में 25,50% की वृदधि

2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) ने 162.71 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया।

यह 2016 की समान अवधि में कमाये गये 106.97 करोड़ रुपये के मुकाबले 52.10% अधिक रहा। साथ ही इसकी शुद्ध आमदनी 2,107.37 करोड़ रुपये से 25.50% बढ़ कर 2,644.89 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी की घरेलू खुदरा बाजार 48% की वृद्धि के साथ 1,764.63 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 11.14% के मुकाबले 13.51% रहा। दूसरी ओर बीएसई में पीसी ज्वेलर के शेयर ने 581.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 584.00 रुपये पर खुला। करीब 12 बजे यह 0.85 रुपये या 0.15% की हल्की कमजोरी के साथ 579.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख