शेयर मंथन में खोजें

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mhaindra Bank) के मुनाफे में 28.23% की वृद्धि दर्ज

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mhaindra Bank) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,624.24 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

वहीं पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में इसे 1,266.59 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। बैंक की कुल आमदनी भी 7,670.04 करोड़ रुपये से बढ़ कर 10,113.45 करोड़ रुपये रही। इस तरह साल आधार पर कोटक महिंद्रा बैंक के तिमाही मुनाफे में 28.23% और आमदनी में 31.85% की वृद्धि हुई। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 2,747.05 करोड़ रुपये से 16% अधिक 3,185.90 करोड़ रुपये रही। तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक की एनपीए में सुधार हुआ और यह 1.08% से गिर कर 0.94% रह गयी। दूसरी ओर बीएसई में बैंक के शेयर ने 1,045.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,053.00 रुपये पर शुरुआत की। करीब 2 बजे कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 9.60 रुपये या 0.92% की मजबूती के साथ 1,055.00 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख