शेयर मंथन में खोजें

जुबिलेंट फूडवर्क्स (Juibilant Foodworks) के मुनाफे में 230.59% की जोरदार उछाल

पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में जुबिलेंट फूडवर्क्स (Juibilant Foodworks) के शुद्ध लाभ में 230.59% की जबरदस्त बढ़त हुई।

कंपनी का शुद्ध लाभ 19.97 करोड़ रुपये से बढ़ कर 66.02 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी आमदनी 658.83 करोड़ रुपये के मुकाबले 20.69% की बढ़त के साथ 795.16 करोड़ रुपये हो गयी। इस बीच जुबिलेंट फूडवर्क्स का एबिटा भी 113.6% बढ़ कर 136.90 करो़ रुपये और एबिटा मार्जिन 7.49% अधिक 17.2% रहा। दूसरी ओर बीएसई में कंपनी के शेयर ने 1,941.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,950.00 रुपये पर शुरुआत की और बेहतर तिमाही नतीजों से सवा 2 बजे के आस-पास तीखी उछाल के साथ 2,056.05 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2.40 बजे कंपनी के शेयरों में 110.45 रुपये या 5.69% की मजबूती के साथ 2,052.00 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख