शेयर मंथन में खोजें

चीन-अमेरिका तनाव कम होने से तेल की कीमतों को मदद - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।
चीन और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव के कम होने की उम्मीद से आज तेल की कीमतों को मदद मिल रही है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग के अनुसार इस वर्ष विश्व स्तर पर तेल की माँग में 14 लाख बैरल प्रति दिन की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
कच्चे तेल की कीमतों में 4,380 रुपये पर बाधा के साथ 4,300 रुपये के स्तर पर सहारा रहने की संभावना है। ओपेक और रूस द्वारा इस वर्ष के प्रारंभ से तेल उत्पादन में कटौती और ईरान एवं वेनेजुएला पर अमेरिकी प्रतिबंध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में 30% से अधिक की बढ़ोतरी हुई थी।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के 180-185 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। अमेरिकी गैस भंडार के आँकड़ों के जारी होने से पहले आज अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 10 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख