शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में नरमी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है।

चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर गतिरोध के बरकरार रहने के बाद वैश्विक आर्थिक वृद्धि में धीमेपन की आशंका के कारण लंदन में तांबे की कीमतों में 0.3% की गिरावट हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति पिछले शुक्रवार से चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर टैरिफ 10% से बढ़ा कर 25% कर दिया है। तांबे की कीमतों के 434 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 425 रुपये के स्तर पर पहुँने की संभावना है।
जिंक की कीमतों के 217 रुपये के स्तर पर बाधे के साथ 212 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। लेड की कीमतों के 126-131 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। निकल की कीमतों के 845 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 825 रुपये के स्तर तक पहुँचने की संभावना है। एल्युमीनियम की कीमतों के 149 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 145 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 13 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख