शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में तेजी के संकेत - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी दर्ज की जा सकती है।

तांबे की कीमतों में 419 रुपये तक रिकवरी दर्ज की जा सकती है। अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने के कारण आज तांबे की कीमतों में 14 जनवरी के बाद के निचले स्तर से उछाल दर्ज की गयी है। लेकिन अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव के लंबे समय तक गहराने के कारण कीमतें लगातार छठे हफ्ते गिरावट की ओर अग्रसर हैं। रॉयटर्स के अनुसार कोडेल्को की चुक्वीकामाता खदान में अगले दो वर्षो में उत्पादन में 40% की गिरावट होने की संभावना है। अमेरिकी सरकार ने कहा है कि चीन के हुआवेई टेक्नोलॉजी पर प्रतिबंध को चीन के साथ व्यापार विवाद वार्ता में शामिल किया जा सकता है।
जिंक की कीमतों के 210 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 214 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। शंघाई में जिंक की कीमतों में 1.5% की और निकल की कीमतों में 0.9% की गिरावट हुई है।
इंटरनेशनल कॉपर स्टडी ग्रुप के अनुसार विश्व रिफाइंड निकल बाजार में फरवरी के 1,000 टन की कमी की तुलना में मार्च में 12,500 टन की कमी थी। लेड की कीमतों के 124 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 127 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। निकल की कीमतों के 815 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 840 रुपये के स्तर तक पहुँचने की संभावना है। एल्युमीनियम की कीमतों के 146 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 144 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 24 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख