शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में हो सकती है वापसी - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में रिकवरी होने की संभावना है।
विश्व स्तर पर आर्थिक सुस्ती की आशंका और बढ़ते भंडार के कारण कल तेल की कीमतों में गिरावट के बाद ओपेक और रूस द्वारा तेल उत्पादन में कटौती और मध्य-पूर्व में तनाव के जारी रहने से आज कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। ओपेक और रूस द्वारा इस वर्ष के प्रारंभ से तेल उत्पादन में कटौती की जा रही है।
कच्चे तेल की कीमतों के 4,000 रुपये पर सहारे के साथ 4,100 रुपये के स्तर पर पहुँच जाने की संभावना है। तेल भंडार में बढ़ोतरी और मई में अमेरिकी मैनुफैक्चरिंग गतिविधियों में लगभग एक दशक के निचले स्तर पर गिरावट के बाद वैश्विक सुस्ती की आशंका के कारण तेल की कीमतों पर दबाव पड़ा।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तेजी रह सकती है। कीमतों को 179 रुपये पर सहारा रहने की संभावना है और कीमतें 185 रुपये तक बढ़ सकती हैं। अनुमान से कम गैस भंडार और अधिक तापमान के कारण वातानुकूलन के लिए गैस की अधिक माँग के कारण कल अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 24 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख