शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में देखने को मिल सकती है तेजी - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी दर्ज की जा सकती है।

चीन के प्रमुख ली कीक्यांग द्वारा अर्थव्यवस्था को तेजी प्रदान करने के लिए करों में कटौती करने के बयान के बाद शंघाई में औद्योगिक धतुओं की कीमतों में बढ़त दर्ज की गयी है। ली कीक्यांग ने कहा है कि मैनुफैक्चरिंग उद्योग के लिए वैट को काफी कम रखा जायेगा ताकि बाहरी चुनौतियों से निपटा जा सके। आज एलएमई बाजार अवकाश के कारण बंद रहेगा।
तांबे की कीमतों में 420 रुपये तक रिकवरी दर्ज की जा सकती है। कोडेल्को की चुक्वीकामाता खदान के असंगठित श्रमिकों ने कंपनी द्वारा अनुबंध के अंतिम प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिससे अगले हफ्ते हड़ताल पर मतदान का रास्ता साफ हो गया है।
जिंक की कीमतों के 212 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 216 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। लेड की कीमतों के 125 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 128 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। निकल की कीमतों के 850 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 880 रुपये के स्तर तक पहुँचने की संभावना है। एल्युमीनियम की कीमतों के 146 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 148 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर, मंथन, 27 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख